मकान खरीदने के बहाने महिला से की मोबाईल पर 

 विरोध करने पर बच्चो को दी  को जान से मारने की धमकी

मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की एक महिला से निकट का ही रहने वाला युवक काफी समय से फ़ोन पर अश्लीलता कर रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी कुछ दिन पहले उसके पास मकान खरीदने की बात कहकर पहुंचा था। तभी आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया था। अब आरोपी उसे फोनकर परेशान कर रहा है। और फोन नही उठाने पर बच्चो को जानसे मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नही की पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जाच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

लोहिया नगर की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक 8 दिन पहले उसके पास मकान खरीदने के बहाने पहुंचा था। आरोपी ने इसी बहाने महिला का नंबर ले लिया और तभी से उसके साथ फोन पर अश्लीलता कर रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला ने आरोपी से बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे उसके बच्चों को उठाने और जानसे मारने की धमकी दे डाली। इसी से डरकर महिला सोमवार को एसएसपी की शरण में पहुंच गई और शिकायती पत्र देते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। महिला का यह भी आरोप है कि वह थाना पुलिस से शिकायत कर थक चुकी है लेकिन थाना पुलिस आरोपी पर कार्यवाही नहीं कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts