कांग्रेसियों ने किया अपर नगर आयुक्त का घेराव 

मेरठ। गृहकर का  मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले में महानगर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने नगर निगम पर प्रदर्शन किया और अपर नगर आयुक्त का घेराव किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह नगर निगम पहुंचा। 

यहां पहुंच उन्होंने गृहकर प्रभारी व अपर नगरयुक्त का घेराव किया। कांग्रेसियों ने गृहकर में समाधान के नाम पर धांधली एवं जीआईएस सर्वे के नाम पर मनगढ़ंत टैक्स लगाने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि इस मामले में लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने अपर नगरयुक्त के समक्ष जीआईएस संबंधी मुद्दा रखा। उन्होंने कहा कि इस सर्वे कंपनी ने घर बैठ कर पूरा सर्वे कर लिया। कांग्रेसियों का आरोप था कि जिस भवन पर 1000 रुपए कर था वो सीधे 4000 तक कर दिया गया, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि निगम के कर्मचारी गृहकर के बिल वितरित नहीं करते, जिससे गृह स्वामी अपना गृहकर समय पर जमा नहीं कर पाते। जिसके चलते उन्हें 12.5 प्रतिशत ब्याज का अतिरिक्त दंड झेलना पड़ता है। लंबित गृहकर विवादों पर ओटीएस योजना लागू करने की भी मांग की गई। रंजन शर्मा ने इसे लेकर वार्डों में  समाधान चौपालें लगाने की मांग की। इसके अलावा समाधान समिति का भी गठन करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद सलीम मालिक , उपाध्यक्ष सलीम शाह, आशुतोष अग्रवाल,  राजीव यादव, फिरोज रिजवी , सुशांत शर्मा , हरिकिशन प्रजापति और चंद कुरैशी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts