शुरूआती रूझानों में तेंलगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है
मध्यप्रदेश व राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत की ओर
छत्तीसगढ में चल रही कांग्रेस व भाजपा में काटें की टक्कर
नयी दिल्ली। रविवार की सुबह से चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गयी है। इलेक्शन कमीशन के अनुसार राज्स्थान व मध्य प्रदेश में भाजपा को काफी बढते मिल रही है। वहीं तेंलगाना में कांगेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। जबकि छत्तीसगढ में कांग्रेस व भाजपा की कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शाम तक सभी दलों की पिक्चर साफ हो पाएगी
मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां पर भाजपा 143कांग्रेस 86 एक पर अन्य आगे चले रहे है। राजस्थान में भाजपा 118 सीटों पर तो कांग्रेस 68 सीटों पर आगे व 13 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे है। तेंलगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर भाजपा 2 बीआरएस 46 सीटों पर आगे चल रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त बना रही है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। कांग्रेस 45 सीटों पर तो भाजपा 44 सीटों पर व एक पर अन्य दल आगे चल रहा है। यहां पर कांग्रेस व भाजपा को कडा मुकाबला चल रहा है।
No comments:
Post a Comment