जंतर-मंतर पर किसानों का फूटा गुस्सा, बेरिकेड्स तोड़े

पहलवानों के समर्थन में की बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली (एजेंसी)।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों के समर्थन में दिल्ली में जंतर-मंतर पहुंचे किसानों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने बेरिकेड्स तोड़ डाले। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि तुरंत बृजभूषण सिंह शरण को गिरफ्तार किया जाए। दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन वह विफल रही। फिलहाल जंतर-मंतर पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
इधर किसान और पुलिस के बीच आंख मिचौली का खेल शुरू हो गया है। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने बॉउर्र पर बेरिकेड्स लगा रखे हैं, लेकिन किसान अब ट्रेन का सहारा लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं।
दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन करने के लिए एसकेएम (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर समर्थन देने का निर्णय लिया था। जिसके चलते सोनीपत से एसकेएम (अराजनैतिक) व भारतीय किसान नौजवान यूनियन के सदस्य सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले सभी किसान सोनीपत स्टेशन पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में एकत्रित हुए और एचएनके ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि धरना पहलवानों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण रहेगा। देश के लिए पदक जीतकर विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले पहलवानों को आज न्याय के लिए धरना देना पड़ रहा है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें सहयोग देकर उनका हौसला बढ़ाएं। सरकार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
इस मौके पर रणबीर, राजबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रवीण दहिया, हरिओम मलिक, बलराज दहिया व अजय कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts