मेरठ। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ महानगर में 10 हजार से अधिक परिवार योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए 'परिवार योग समूह' बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे मेरठ प्रांत में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वयंसेवक और उनके परिवार के लोग ऑनलाइन योग करेंगे। इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। आरएसएस ने बस्ती स्तर तक योग कराने की योजना बना ली है। 
 उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेरठ महानगर में 200 से अधिक स्थानों पर योग कराया जाएगा। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया कि मेरठ महानगर में प्रत्येक बस्ती में 50 परिवारों के परिवार योग समूह बनाए गए हैं। प्रत्येक बस्ती में संघ के जिला, विभाग, प्रांत और क्षेत्र स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वे स्वयंसेवकों को बौद्धिक देंगे। बस्तियों में चलने वाली शाखाओं को समायोजित कर एक शाखा लगाकर योग कराया जाएगा। सभी को ऑनलाइन योग करने के लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी बस्तियों में स्वयंसेवक लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सुबह छह से योग कराया जाएगा। 
लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कंसल का कहना है कि योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। इससे आंतरिक तौर पर व्यक्ति शक्तिशाली बनते हैं। इसलिए सभी को योग करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts